rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
Home
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
YATENDRA KUMAR
Categories
Poetry
BEST WISHES
Travel
Science
My Top Posts
Raas Geet - Pari...
He Krishna Raas ...
Swapna.....
AAh !!...
Dost...
Bharat Mein Rahn...
Favourites 11
Payal Mehra
Ritu saroha
shikha
Nandil Gaggar
alokpratham
kartik shrivastava
Resham Mehra
Bhavana S
NARENDER SINGH
shefa
shashi tahiliani
What is an RSS feed?
RSS Feed 
tribhuvan.rediffiland.com/ 
Recent Posts
 22:58 | 19/Mar/2008 | 11 Comment(s)
RaasGeet-3

RaasGeet-3 (Vrindaavan Gamana)

Permalink 
 11:25 | 12/Mar/2008 | 10 Comment(s)
RasGeet-2 (Pratham Milan) Page-2

Rasgeet-2 (Pratham Milan)   Page-2

Permalink 
 11:23 | 12/Mar/2008 | 5 Comment(s)
RaasGeet-2 (Pratham Milan) Page-1

RaasGeet-2 ( Pratham Milan)  Page-1

Permalink 
 10:30 | 15/Feb/2008 | 13 Comment(s)
Meraa Ganv

Permalink 
 23:52 | 7/Feb/2008 | 14 Comment(s)
Raas Geet - Parichay

रास गीत ( परिचय )
वृंदावन की पावन भू पर, किसने रति रूप निचोड़ा है |
द्वापर की संध्या वेला में, क्या रंग अनंग का घोरा है ||
त्रिभुवन की सारी सुंदरता, ब्रज कुंजन पे बलिहार हुई |
यमुना के पीन कगारों पे, नभ गंगा भी न्योछार हुई ||
चर अचर निशाचार देव सभी, वंशी की तान पे झूम रहे |
ब्रज बालाओं के रास रसे, ये कौन ? प्रेयसी ढूंढ रहे ||
छा रही अलौकिक मादकता, शर सुमन प्रणय का छोडा है |
वृषभानु सुता बरसाने की, गोकुल का नन्द का छोरा है ||


जय वासुदेव,गोविंद कृष्ण, घनश्याम मुरारी ब्रजनंदन |
मधुसूदन माखनचोर हरी, यशुदा के कन्हैया को वंदन ||
परिरंभ पाश में बंध बैठे, योगीश्वर जिसकी छबि निहार |
चरणामृत राधा रानी का , दो बूँद मिले सागर सिंगार ||
जयदेव तुम्हारी जय होवे, चैतन्य तुम्हे शत शत प्रणाम |
रसखान सूर की शरण पडूं, मीरा के चरणों में प्रणाम ||
सब दया करें, आशीष धरें , मैं " प्रेमगीत " दुहरा पाऊँ |
राधामाधव की मूर्ति वसे, उर में कवि भाव जगा पाऊँ ||


जय वासुदेव, गोविंद, कृष्ण, घनश्याम मुरारी ब्रजनंदन......
मधुसूदन, माखनचोर, हरी, यशुदा के दुलारे को वंदन... यशुदा के दुलारे को वंदन.....


यतेन्द्र कुमार पांडेय ( क्रमश:)


Permalink 
 15:44 | 27/Jan/2008 | 13 Comment(s)
He Krishna Raas Ab Band Karo....

हे कृष्ण रास अब बंद करो .......

बहुत खा चुके हो माखन, हे कृष्ण ! रास अब बंद करो |
राधा की चुनरी छोड़ अरे , जननी को बंधन मुक्त करो ||


यदि ये कदंब के पेड़, महकते बाग, तुम्हारे अपने हैं |
मथुरा में सहमें हुए फूल कलियों के भी कुछ सपने हैं ||
गोकुल का बचपन अभय हुआ, जब पतित पूतना को मारा |
पर कहाँ समर का अंत अभी, जीवित शिशुओं का हत्यारा ||
ब्रज भूमि तजो यशुदा नंदन , मथुरा में जाओ युद्ध करो .......
राधा की चुनरी ......


माना की यशोदा का आँचल, रो रोकर , तुम्हें पुकारेगा |
देवकी रही वंदी लेकिन तो, विश्व तुम्हें धिक्कारेगा ||
वाणासुर जरासंध जैसे, कँसों का भार हटाना है |
कुरूभूमि बीच अर्जुन को फिर, गीता का पाठ पढ़ाना है ||
कंदुक का खेला खेल बहुत अब हाथ सुदर्शन चक्र धरो .........
राधा की चुनरी ........


यहाँ दुशासन शकुनि और दुर्योधन करते मनमानी |
अंधा है ध्रतराष्ट्र , भीष्म हैं विवश, द्रोण पानी पानी ||
जहाँ नपुंसक बने हुए हैं, भीम और अर्जुन योध्दा |
करदी जाती निर्वस्त्र जहाँ, अबला, वह कैसी वीर सभा ||
पापी अभिमानी वीरों का, यदुश्रेष्ठ ! उठो विद्ध्वन्श करो .........
राधा की चुनरी छोड़ अरे जननी को बंधन मुक्त करो .......

यतेन्द्र कुमार पांडेय



Permalink 
 09:35 | 21/Jan/2008 | 10 Comment(s)
Swapna..

स्वप्न ....
अर्ध रात्रि मृदु शान्त धरा कुछ सिहरन करती पवन आज |
है चाह किसी से मिलने की सब भूल करूं मैं इंतजार ||
वह आएगी अब आएगी अब होगा मिलन प्रियतमा से |
यह धवल चाँदनी गाएगी जब होगा मिलन प्रियतमा से ||
वे मद मस्ताने अधर आज जब सोम सुधा बरसाएंगे |
मैं ही क्या यह व्योम मही सब मस्त मस्त हो जाएंगे ||
देख मोहने मुखड़े को सब दर्प चाँद का होगा चूर |
भार्या अनंग निज स्वामी को फिर ले जाएगी बहुत दूर ||
दामिनी सा दामन दमकेगा घनघोर घटाओं के नीचे |
फिर मोर मोरनी नाचेंगे , हो मस्त मस्त वासी वन के ||
वह लचक महासागर तरंग जब चपला गति से आएगी |
कैसे रोकूंगा अपने को हा महा प्रलय हो जाएगी ||
मैं सुध वेसुध हो जाऊँगा करके स्पर्श तेरे तन को |
कैसे वर्णित कर पाऊँगा फिर प्रथम महा आलिंगन को ||
बौराए अलि सा मैं पुनि पुनि मधु के मद में खो जाऊँगा |
तेरे नयनों के वारिधि में मैं बूँद तुल्य हो जाऊँगा ||
पर याद मुझे हर बार प्रलय के नॅव प्रभात भी होती है |
तूफान बंद जब होता है शीतल समीर ही बहती है ||
हर रिपु क़ा सकल प्रभाव छोड जब वह गौरी बन जाएगी |
नन्हेः मुन्ने की आभा मय वह द्विजन स्वांस कहलाएगी ||
नव मांस कठिन सुश्रूषा कर शत कोटि बज्र सा पाकर शूल |
ममता संचित नव जीवन दे वह जाएगी दुःस्वप्न भूल ||
शैशव किल्लॉरें मारेगा चाहूँ ओर चहँक छा जाएगी |
उस विधु वदनी के आँचल में माँ की ममता इठलायेगी |
इस अमिय रूप रस स्वादन को ललचाएंगे अगिनत अहीस |
उस छण को वर्णित करने में शरमाएँगे शत शत कवीश |||

यतेन्द्र कुमार पांडेय

Permalink 
 11:58 | 17/Jan/2008 | 4 Comment(s)
The sky over DHARAVI

The sky over DHARAVI is my own ...

It was in August 1999, I went to St. Petersburg (Leningrad) in Russia on a business trip. My itinerary was planned by an agency under United Nations. I was to travel from Mumbai to St. Petersburg via Paris and return back to Mumbai via Frankfurt. The PR section of my department got my VISA endorsed from the Russian Consulate in Mumbai.

The onward journey by Air France was very comfortable except for few hours transit at Charles de' Gaule airport.

After finishing my assignment  in St. Petersburg, I boarded in to Lufthansa. The scheduled landing at Frankfurt was at about 7:30 AM and the connecting Delta Airlines flight to Mumbai at about 11:00 AM.

On board Lufthansa's , I was very happy since first time in my life I was occupying a seat in the executive class, (thanx to non availability of seat in economy, the sponsoring organization had no option but to book in a higher class).

The plane landed at Frankfurt on time. The passengers were getting out of plane, My dream to touch the fatherland was about to become true.

Suddenly I was surprised by seeing the passport control officer along with security guards, checking the passports of all the passengers alighting from the plane. When my turn came, I was stopperd. They told, in not a very pleasant english, that I did not posess a VISA to touch the fatherland. When I told that I had only to catch the connecting flight back to Mumbai at the international airport so I did not see any logic for a VISA. I am not stepping (or even peeping) out of the international airport boundary. The officer did not respond.  One more fellow  passanger, a Srilankan, was stopped but after few minutes allowed to go as he was a seaman.

I was taken into a jeep by the security guards and then after about a 15 minutes drive to a building and then via multi-floor staircases to a room which was empty. The security officer asked  me to sit there. After this the officer left the room. It was around 8.00AM.

For one hour no body, not even a voice of any murmur, entered in to the room. The image of sort of a concentration camp came to my mind. Probably you can feel about my mentatl condition at that time. At about 9.00 AM two security officers brought 3 Iraqi passangers to the same room and left them there. My heart started beating very fast.

At 9:45 AM the security officer who brought me to the room came back and in a, very difficult to understand, voice asked me, If I could show him a proof that I was really on a UN's mission. Fortunately I had an invitation letter from the host's of the meeting, which I handed over to him. The gentleman then asked me a sum of 34 Marks, but I had only USD. I gave him 20 or 30 USD. He took my passport and returned after about 15 minutes with a TRnasit VISA duly endorsed on my passport.

Then a surprise, He saluted me and said very polite and good words for my co-operation. He took me in his jeep, to the terminal where my plane was to take off. He guided me right upto the checkin counter. More natably he returned  few coins (Marks), the difference in the money that I paid him in dollars and the actual VISA fees.

The Delta's  flight back home was on time. When It was circling over Mumbai, I peeped through the window and saw the DHARAVI area below. I felt extremely overjoyed. No sky in world is so beautiful and lively as the sky over DHARAVI for it is my own ...

Permalink 
 09:46 | 15/Jan/2008 | 4 Comment(s)
AAh !!

आह ....
आह के स्वर में मत रो आज, अरे अंतर की मारियल पीर |
हँसेगे तुझ पर मानव श्रेष्ठ, छोड़ तव प्रियतम तनिक अधीर ||
दूर से आए हैं श्रॅम चूर्ण, दिवा के दावानल से छार |
निकलने दे मत गहरी स्वांस, भरी है उसमें भीषण आग ||
बिच्छा पलकों पर सुंदर सेज, द्रग सलिल से कर दे छिड़काव |
चरण वंदन कर लॉरी सुना, प्रेम की शीतल पड़े फुहार ||

छोड़ विस्म्रत के ब्योरे लेख , मुग्ध हो देख कलाधर आज |
घटा छट निकला है राकेश , सुधा पी पतित चकोरी आज ||
घटाएँ सौत अरी नादान , छुपा लेगी साजन का तेज |
बिलखती रह जाएगी ढीठ , व्योम की ओर बिच्छाए नैन ||
टिटहरी के क्रंदन सी विकल , हृदय ले करुणा का साम्राज्य |
छटपटा दौड़ेगी बिक्षिप्त , पकड़ने प्रिय का सुंदर हाथ ||

वेदना की समीर के साथ सिमट आँचल में पंख पसार |
कहाँ तक उड़ पाएगी बोल, दूर है प्रीतम का प्रिय द्वार ||
फड़फड़ा रोदन की आवृत्ति, काँप कर वसुंधरा पर बिजन |
गिरेगी ज्यों तुशार से ग्रसित , अरुण की कोमल बाल किरण ||
मूक तरु के उर सी चुपचाप , सहेगी जब वसंत की मार |
बहेगी आँखो से अविराम , पिघल पीड़ा की आँसू धार ||

यतेन्द्र कुमार पांडेय





Permalink 
 17:04 | 9/Jan/2008 | 3 Comment(s)
Dost

वक़्त का साथ छूट जाएगा मगर प्यार नहीं,उम्र ढल जाएगी हे दोस्त तेरी याद नहीं |
चन्द लम्हात जो मैने भी आपके पाए,
उजड़ी बगिया में यार फिरसे फूल मुस्काये |
इस कदर हँसना आपसे ही मैने सीखा है ,
आपके साए तले गम को न कहीं देखा है |
तू बिछड जाएगा , हे यार , तेरी बहार नहीं |

यार की शोख अदा मेरी शायरी होगी,
प्यारी मुस्कान मेरे दिल की मेह्बूबा होगी |
उम्र दुल्हन बनी डॉली चढ़ेगी , साथ तूँ होगा,
दिल की धड़कन का सिलसिला भी, ख़त्म यूँ होगा |
स्वान्स रुक जाएँगी ये यार , ये बयार नही ||

यतेन्द्र कुमार पांडेय

Permalink